इंजीनियरिंग कालेज में चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार
बिलासपुर । इंजीनियरिंग कॉलेज में चापड़ लेकर छात्र-छात्राओं को डराने धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चापड को जप्त कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि मंगलवार को टेलीफोन से कोनी पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरींग कॉलेज कोनी के क्लास रूम के सामने एक युवक धारदार चापड लेकर छात्र छात्राओं को डरा धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसे तत्काल कोनी पुलिस एवम स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी को पकडा और आरोपी के कब्जे से एक धारदार चापड को जप्त किया। आरोपी सृजन मिश्रा के विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की