10 साल की लव स्टोरी के बाद नाकाम होने पर युवक ने लगाई फांसी
भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जॉच में सामने आया है कि युवक का एक लड़की के कई सालो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनकी शादी में रुकावटे आ रही थी, इस तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में स्थित चांदबाड़ी का रहने वाला 30 वर्षीय धर्मेंद्र वर्मा पिता चंदन कुमार वर्मा पैकर्स एंड मूवर्स का काम करता था। उसके परिवार में बड़ा भाई और तीन बहन हैं। बीते दिन धर्मेद्र सुबह उठने के बाद रोजाना की तरह अपने काम पर चला गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर आया उस सयम उसके पिता घर में सो रहे थे। साथ ही परिवार के अन्य लोग अपने काम में व्यस्त थे। धर्मेंद्र ने किचन के पिछले हिस्से में जाकर वहॉ लगे पाइप पर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर बाद पिता की नींद खुली तो उन्हें बेटे धर्मेंद्र का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। आसपास के लोगो की मदद से पिता ने उसे तुरंत ही फंदे से उतारकर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु कर दी है। परिवार वालो ने शुरुआती बातचीत में पुलिस को बताया है कि मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें खुदकुशी का कारण प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार करना लिखा है। यह सुसाइड धर्मेंद्र ने मोबाइल में टाइप किया था। परिवार वालो का कहना है कि धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक दुख भरी शायरी के साथ स्टोरी पोस्ट की थी। मोबाइल में लिखे सुसाइड नोट में मृतम ने लड़की का नाम लिखने के साथ ही आगे लिखा है कि कि 10 साल तक तुम साथ रही, मैं शादी करना चाहता हूं। अब तुम शादी से इनकार कर रही हो। नोट में मृतक ने लड़की के परिवार के तीन सदस्यो पर प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाये है। मामला दर्ज कर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। वहीं आगे की जॉच में मृतक के परिवार वालो के बयान दर्ज किये जायेगें। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की