बाटियां सेकते समय आग से झुलसी महिला की 12 दिन बाद मौत
भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बाटी सेंकते समय आग की चपेट में आकर झुलसी महिला की 21 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में मेरी जानकारी के मुताबिक पलासी शंकर नगर में रहने वाली 38 वर्षीय रामबाई जाटव मुन्नी लाल जाटव पलासी के घर मेहमान आए हुए थे। उनके परिवार में पति सहित चार बेटे बेटियां हैं, जो मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। 21 दिसंबर 2023 को वह मेंहमानों के खाने के लिए बाटियां बना रही थीं। बाटी को सेकते समय आग बढ़ाने के लिए उन्होंने अंगारों पर केरोसिन तेल छिड़क दिया। तेल डालने से अचानक आग का भभका उठा जिससे राम बाई जाटव के कपड़ों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर राम भाई जाटव बुरी तरह से झुलस गई थीं। परिवार वाले ने उन्हें आग की चपेट से छुड़ाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विवाहिता की हालत लगातार नागरिक होती गई आखिरकार गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की