डिप्टी सीएम बनने के बाद क्या फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे Pawan Kalyan
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स की जब भी बात होती है, तो उसमें पवन कल्याण (Pawan Kalyan) का नाम जरूर लिया जाता रहा है। उन्होंने 'थम्मुडु', 'बद्री', 'कुशी' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। सिनेमा में अपना सिक्का जमा चुके पवन कल्याण अब राजनीति में भी उतर चुके हैं।
पहली बार में हासिल की जीत
तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली।अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में पिथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की प्रतिद्वंद्वी वंगा गीता को 70,000 से ज्यादा वोटों से मात दी थी। सिनेमाई दुनिया में जादू बिखेरने वाले पवन कल्याण की यह पहली राजनीतिक जीत है।
साउथ सिनेमा का मशहूर नाम हैं पवन कल्याण
पवन कल्याण के राजनीति में आने के साथ ही फैंस के मन में ये सवाल है कि अब वह सिनेमाई जगत का हिस्सा होंगे या नहीं? डिप्टी सीएम बनने के बाद पवन कल्याण के फिल्मों में सक्रिय रहने की सम्भावनाएं कम रह गई हैं।पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है। उन्हें तेलुगु सिनेमा का 'पावर स्टार' कहा जाता है। पवन कल्याण स्टार फैमिली से आते हैं। वह सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई और राम चरण के चाचा हैं। इस लिहाज से उनका रिश्ता राम चरण के कजिन भाई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से भी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की