जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट में खेलेंगे या नहीं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने को तैयार और एजबेस्टन में इंग्लैंड को चुनौती से पार पाने के लिए उसने अपनी कमर कस ली है। इस मैच में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर लगातार बातें हो रही हैं और ये तय है कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन ही मैच खेलेंगे। इसलिए उनके दूसरे मैच खेलने पर संशय जताया जा रहा है।
बुमराह दूसरा मैच खेलेंगे या नहीं इस लेकर शुभमन गिल ने एक दिन पहले हवा साफ कर दी है। गिल ने बताया है कि बुमराह दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। बुमराह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। उनका न खेलना और खेलना काफी अंतर पैदा कर सकता है।
गिल ने बताई सच्चाई
मैच से पहले मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने बताया है कि बुमराह उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, "बुमराह निश्चित तौर पर उपलब्ध हैं। हमें उनका वर्कलोड मैनेजमेंट देखना होगा। आज नेट्स पर हम अपना अंतिम संयोजन देखेंगे।"
गिल ने कहा कि अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो उनकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा, "इस सीरीज से पहले हम जानते थे कि बुमराह तीन मैचों की लिए ही उपलब्ध हैं। लेकिन हमें इसे सुलझा लिया है। निश्चित तौर पर हम उन्हें मिस करेंगे। लेकिन हमारे अपने प्लान हैं।"
प्रेक्टिस में दिखा अलग नजारा
हालांकि, कल हुए नेट सेशन को देखा जाए तो आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने ज्यादा गेंदबाजी की थी। ये तीनों काफी देर तक गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। वहीं बुमराह नेट्स पर इन तीनों की देख रहे थे जिससे ये ये लग रहा था कि बुमराह दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह आकाशदीप को जगह मिलेगी। बुमराह अब खेलते हैं या नहीं ये तो मैच वाले दिन पता चलेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की