कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान की 'रॉयल' जीत के बाद क्या कहा.......
आईपीएल 2024 के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को उसके घर में ही 7 विकेट से हराया। राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ की तरफ से केएल राहुल ने 76 रन बनाए।
इसके जवाब में राजस्थान की टीम की तरफ से संजू सैमसन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को ये जीत दिलाई। संजू सैमसन ने विजयी सिक्स लगाकर टीम को 6 गेंद शेष रहते हुए जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया।
Sanju Samson ने राजस्थान की 'रॉयल' जीत के बाद क्या कहा?
दरअसल, विनिंग कप्तान संजू सैमसन को मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' से नवाजा गया। संजू सैमसन इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद बेहद खुश दिखे। संजू ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद कहा,
''मुझे विकेट के पीछे से अपनी फील्डिंग के दौरान पिच का अंदाजा हो गया था। रन चेज के दौरान हम काफी आक्रामक थे और हम उसमें सफल हए।सच बोलूं तो सामने वाली टीम इस मुकाबले में नजर आ रही थी, लेकिन टाइ आउट में हमने प्लान किया और फिर शानदार वापसी की। पराग एक अच्छे बैटर है और हमें उनपर काफी भरोसा है। वो नेट्स में एक घंटे से ज्यादा बैटिंग करते है जिसका फायदा उनको मिल रहा है। मैं भी बल्लेबाजी में अच्छा काम कर रहा हूं। हम तोड़े लकी भी है। हमें यहां से ऐसे ही आगे बढ़ना है।''
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम की तरफ से केएल राहुल (76) और दीपक (50) की बदौलत टीम ने 196 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी और जोस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बैटर्स के बीच 60 रन की साझेदारी रही।
हालांकि, बटलर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बागद यशस्वी भी ज्यादा देर नहीं क्रीज पर टिक पाए और 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए। फिर संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने टीम की पारी को संभाला और दोनों की शानदार साझेदारी के दम पर टीम को 7 विकेट से जीत मिली। राजस्थान की टीम प्लेऑफ से अब ज्यादा दूर नहीं हैं। इस जीत के साथ राजस्थान के पास 16 अंक हो गए और उसने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की