पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
हवाओं को आने दो। प्रदेश में अभी भी बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश हो रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर से बदलाव महसूस होगा। आसमान में बादल आ सकते हैं। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव संभावित है। दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मध्य मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग से दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अभी भी बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश हो रहा है। जिसके कारण आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। कुछ स्थानों पर वर्षा की भी संभावना है। इधर गुरुवार को बिलासपुर में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। गर्मी ने लोगों को खूब हलकान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इस वजह से गर्मी का अहसास अधिक हुआ। जबकि रात में तेज हवा चली। आंधी के कारण रात में पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।
आज नजर आ सकते हैं बादल
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 26 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, फिर भी एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम बने रहने का अनुमान है। हालांकि विशेष परिवर्तन होने के संकेत नहीं है। कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। बिलासपुर में भी लगभग यही स्थिति बन सकती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की