चुनाव कराने मतदान दलों का रेंडमाइजेशन से हुआ गठन
बिलासपुर । लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों के गठन का कार्य संपन्न हुआ। एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से दल गठित किए गए। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ। प्रथम रेंडमाइजेशन में चुनाव में काम करने वाले कर्मचारी चयनित किए गए थे। अभी दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन से मतदान दल बनाए गए। विधानसभा वार दल बनाए गए हैं। टीम के सदस्यों को अभी यह नहीं पता कि उन्हें किस बूथ में मतदान कराने जाना है। यहां तक वे आपस में परिचित भी नहीं हैं। सामग्री वितरण के समय ही उन्हें बूथ बताकर रूट चार्ट के अनुरूप रवाना किया जाएगा। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविंद यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने रेंडमाइजेशन की कार्रवाई पूर्ण की। मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, चुनाव पर्यवेक्षक आरके राय भी उपस्थित थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की