इंदौर में वोट फ्राॅम होम शनिवार से शुरू...
इंदौर के उम्रदराज मतदाता और दिव्यांग वोटरों को निर्वाचन आयोग से अपने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की सुविधा दी है। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में इस श्रेणी में 25 हजार से ज्यादा वोटर है, लेकिन वर्क फ्राॅम होम के लिए 3,126 लोगों ने ही सहमति दी। इनमें 2630 वरिष्ठ नागरिक और 496 दिव्यांगजन है। ज्यादातर उम्रदराज वोटरों ने भी मतदान केंद्र तक जाकर वोट करने की इच्छा जताई है।
वोट फ्राॅम होम इंदौर में तीन दिनों तक चलेगा। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां जाकर पोस्टर बैलेट से वोट डलवाएगी। विधानसभा चुनाव में भी कई वरिष्ठजनों ने वोट डाले थे।
वरिष्ठजनों को मतदान केंद्रों पर कतार में नहीं लगना होगा
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर संभाग में 85 साल से ज्यादा उम्र के कई वोटरों ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोटिंग करने की इच्छा जताई है। इनमें कई दिव्यांगजन भी शामिल है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारियों को कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को कतार में न खड़े रहने दे। उनसे प्राथमिकता से मतदान कराए।
संभागायुक्त ने कहा कि झाबुआ, आलीराजपुर, जोबट जैसे जिलों में कई मतदाता दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाते है। दूसरे राज्यों के उन उद्योगों को भी हमने मतदान के लिए अवकाश देने के लिए कहा है, ताकि मतदाता अपने गृह क्षेत्रों में आकर वोट डाल सके। आईजी अनुराग ने बताया कि पूरे संभाग में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्र है। उनमें छह प्रतिशत संवेदनशील केंद्र है। वहां पर सीअारपीएफ के जवान तैनात रहेंग। पूरे संभाग में चुनाव के लिए 17 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की