वोडाफोन ग्रुप ने इंडस टावर्स के शेयर बेच......भारती एयरटेल ने हिस्सेदारी खरीदी
मुंबई । दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी इंडस टावर्स में 1 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने बताया कि इंडस टावर्स के करीब 2.695 करोड़ शेयरों को खरीद लिया। खरीदारी के बाद भारती एयरटेल की इंडस टावर्स में हिस्सेदारी बढ़कर करीब 49 फीसदी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने बुधवार को इंडस टावर्स के करीब 20 फीसदी शेयरों को बेच दिया है। रिपोर्ट ने कहा कि वोडाफोन ग्रुप ने इंडस टावर्स के 53.3 करोड़ शेयरों को 17,065 करोड़ रुपये में बेच दिए। इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में प्राइवेट इक्विटी फर्म आई स्क्वैयर्ड कैपिटल और स्टोनपीक भी शामिल थीं।
गौरतलब है कि वोडाफोन ग्रुप पीएलसी को अपनी भारतीय यूनिट से काफी नुकसान देखने को मिला है। ब्रिटिश कंपनी ने भारत में अब और निवेश नहीं करने का फैसला किया है। ब्रिटिश कंपनी ने साल 2022 में ही ऐलान किया था कि वह इंडस टावर्स में अपनी मौजूदा 28 फीसदी हिस्सेदारी को बचेगी। हालांकि, यह अपने शेयरों को उस रफ्तार से नहीं बेच सकी, जितने की उम्मीद थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की