विनफ़ास्ट 27 शहरों में बनाएगा मजबूत नेटवर्क
नई दिल्ली । विनफ़ास्ट कंपनी जल्द ही दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी वीएफ6 और वीएफ7 के जरिए भारत में प्रवेश करेगी। देशभर में विनफ़ास्ट ने अपने डीलरशिप नेटवर्क को व्यापक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। विनफ़ास्ट ने अब तक 27 प्रमुख शहरों में उपस्थिति दर्ज कराते हुए 13 डीलर ग्रुप्स के साथ 32 डीलरशिप के लिए समझौता किया है। इन शहरों में दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और कई अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं जहां ईवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य इन शहरों के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाना है। इसके लिए विनफ़ास्ट ने क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत ऑटोमोबाइल ग्रुप्स के साथ साझेदारी की है जैसे दिल्ली में पास्को ग्रुप, हिमाचल में देवभूमि ग्रुप, उत्तर प्रदेश में केबी ग्रुप और महाराष्ट्र में डोन ग्रुप। इस रणनीति के तहत कंपनी केवल वाहनों की बिक्री ही नहीं करेगी बल्कि ग्राहकों को बिक्री के बाद सेवा और सपोर्ट भी मुहैया कराएगी।
विनफ़ास्ट की वीएफ6 और वीएफ7 एसयूवी पहले से ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में हैं और भारत में इनके लॉन्च को लेकर काफी उत्साह है। वीएफ6 कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जबकि वीएफ7 मिड-साइज सेगमेंट में उतारी जाएगी। भारतीय ईवी बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विनफ़ास्ट की योजना सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है बल्कि वह टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अपना नेटवर्क खड़ा कर रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की