वेदांत रिसोर्सेस ने दो नियोजन के लिए 80 करोड़ डॉलर की बोली स्वीकारी
नई दिल्ली। भारतीय कंपनी वेदांत की मूल कंपनी ब्रिटेन की वेदांत रिसोर्सेस ने अपने डॉलर बॉन्ड के दो नियोजन के लिए 80 करोड़ डॉलर की बोली स्वीकार कर ली है। यह बॉन्ड साल 2028 में चुकाने के लिए तय कर्ज के भुगतान के लिए है। दो बैंकरों ने इसकी जानकारी दी। तेल और गैस से लेकर खनन और धातु तक में दिलचस्पी रखने वाली वेदांत ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।
अडाणी ग्रुप के उच्च अधिकारियों को अमेरिकी अभियोजकों द्वारा धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद यह किसी भारतीय कंपनी का डॉलर बॉन्ड जुटाने का पहला निर्गम था। एक बैंकर ने कहा कि इस बॉन्ड इश्यू की सफलता अहम थी क्योंकि भारतीय ऋण बाजार इस बात पर नजर रख रहा था कि अडाणी ग्रुप पर संकट से कोई असर तो नहीं पड़ेगा। गौतम अडाणी की अगुआई में अडाणी ग्रुप ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों के आरोप निराधार हैं।
बैंकरों ने कहा कि कंपनी तीन साल और छह महीने के बॉन्ड पर 10.25 फीसदी और सात साल के बॉन्ड पर 11.25 फीसदी की दर से ब्याज देगी। जबकि ब्याज को लेकर शुरुआती संकेत क्रमशः 10.375 फीसदी और 11.375 फीसदी थे। नोट्स में कॉल विकल्प भी हैं। सितंबर में वेदांत रिसोर्सेस ने दो साल से ज्यादा के बाद पहले डॉलर बॉन्ड इश्यू से 10.875 फीसदी ब्याज की दर पर 90 करोड़ डॉलर जुटाए थे। सिटीग्रुप, बार्कलेज, डॉयचे बैंक, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक वेदांत के डॉलर बॉन्ड के लिए संयुक्त रूप से वैश्विक संयोजक और लीड मैनेजर थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की