छत का प्लास्टर गिरने से दो महिलाएं व 2 बच्चे घायल
सरगुजा। सरगुजा में नौनिहालों के जान से किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेलखरीखा के आंगनबाड़ी केंद्र में छत का प्लास्टर गिरने से 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद सेक्टर ऑफिसर का कहना है कि भवन के मरम्मत की जानकारी बड़े अफसरों को दी गई थी मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल बुधवार को करीब 10 बजे जब आगनबाड़ी केंद्र में लाभान्वित होने वाली महिलाएं बच्चों के साथ पहुँची हुई थी तभी आगनबाड़ी भवन बेलखरीखा में हादसा हो गया। यहां के छत का प्लास्टर गिरने से दो महिलाएं व 2 बच्चे घायल हो गए। राहत की बात ये रही कि हादसे के दौरान बच्चे यहां मौजूद नहीं थे वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। इधर सेक्टर ऑफिसर का कहना है कि भवन के मरम्मत की जानकारी दी गई थी मगर इस ओर कार्रवाई नहीं हो सकी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की