पाकिस्तान की दो खिलाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को उस समय करारा झटका लगा, जब कप्तान बिस्माह मारूफ और लेग स्पिनर गुलाम फातिमा 5 अप्रैल की शाम को एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ियों को मामूली चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद, मारूफ और फातिमा की तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया और वर्तमान में पीसीबी की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब टीम घरेलू मैदान पर एक महत्वपूर्ण सीरीज के लिए तैयारी कर रही थी। पाकिस्तान को तीन आईसीसी महिला चैंपियनशिप वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। ये मैच पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये इस साल के अंत में बांग्लादेश में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा हैं।
PCB ने की पुष्टी
पीसीबी के बयान में कहा गया है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो महिला खिलाड़ियों, बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा के बारे में अपडेट किया है, जो शुक्रवार शाम को एक मामूली कार दुर्घटना में घायल हो गई थीं। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी सीरीज के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
दोनों खिलाड़ियों के घायल होने से पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कार हादसे में घायल होने के चलते उनके 18 अप्रैल से शुरू हो रही सीरीज में हिस्सा लेने पर सवालिया निशान लग गया है। हालांकि, फैंस और पीसीबी को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी जल्दी ठीक हो जाएंगी। बिस्माह और गुलाम फातिमा पाकिस्तान टीम की महत्वपू्र्ण कड़ी हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की