निफ्टी-50 में शामिल होंगे ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
नई दिल्ली । निफ्टी-50 सूचकांक में सितंबर में होने वाली अगली बदलाव प्रक्रिया के दौरान टाटा समूह की रिटेलर ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) के शामिल होने की संभावना है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अगर इन शेयरों को इस सूचकांक में शामिल किया जाता है तो इनमें 3,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हो सकता है। इस बीच एलटीआई माइंडट्री और दिवीज लैब्स के बाहर निकलने का अनुमान है। यदि इन्हें बाहर किया गया तो इन दोनों शेयरों में निफ्टी-50 सूचकांक से जुड़े पैसिव फंडों द्वारा 1,500 करोड़ रुपये की बिकवाली की जा सकती है। निफ्टी सूचकांक में शामिल किए जाने और हटाए जाने वाले शेयरों के आकलन की गणना जुलाई के अंत तक उनके बाजार पूंजीकरण के आधार पर की जाती है। इसकी आधिकारिक घोषणा अगस्त के मध्य में होती है और यह समायोजन 30 सितंबर से प्रभावी होता है। हालांकि ऐसे कई शेयर हैं जो अपने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ट्रेंट और बीईएल से आगे हैं लेकिन वे डेरिवेटिव सेगमेंट में शामिल नहीं है। इसलिए सूचकांक में शामिल किए जाने के लिहाज से अयोग्य हैं। नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव एक शोधकर्ता ने कहा कि ट्रेंट प्रमुख दावेदार है। इसके बाद बीईएल शामिल है। इस समय बीईएल के करीब एकमात्र शेयर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) है। यदि एचएएल का शेयर बीईएल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है और जुलाई के अंत तक मजबूत बना रहता है तो उसके शामिल होने की संभावना ज्यादा रहेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की