जो खुद जंग का सामान बेंच रहे वे हमें ज्ञान ना दें
तेहरान । ईरान के रूस को मिसाइल देने की रिपोर्ट्स पर ईरान ने दो टूक कहा है कि हम पर मिसाइल सप्लाई का आरोप वे लोग लगा रहे हैं जो युद्ध में एक पक्ष विशेष को सबसे अधिक हथियार देते रहे हैं। ईरान ने कहा है कि ईरान के रूस को मिसाइलें भेजने की रिपोर्ट ‘मनोवैज्ञानिक युद्ध’ है और ईरान किसी भी एक पक्ष का सपोर्ट नहीं करता है। जबकि, खुद अमेरिका की ओर से यूक्रेन को रूस-यूक्रेन युद्द में फाइटर जेट और मिसाइल दिए जाते रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है हम पर आरोप लगाने वाले वे लोग हैं जो युद्ध के एक पक्ष के सबसे बड़े हथियार निर्यातकों में से हैं। ईरान ने फिर कहा कि तेहरान रूस यूक्रेन युद्ध का हिस्सा नहीं है। वहीं रूस ने कहा कि ‘हमने यह रिपोर्ट देखी है, हर बार ऐसा नहीं होता कि इस तरह की जानकारी सच हो।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने रूस को 200 फेथ-360 बैलिस्टिक मिसाइलें दी हैं। यूक्रेन और अमेरिका दोनों की ओर से भी इन रिपोर्ट्स को लेकर चिंता जता चुके है। सीनियर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर फजलुल्लाह नोजारी का कहना है कि ईरान के रूस को मिसाइलें भेजे जाने की रिपोर्ट ‘साइकलॉजिकल वॉर’ है। नोजारी ने कहा, ईरान यूक्रेन-रूस संघर्ष में किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करता है।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में खुद रूस ने रिपोर्ट पर कुछ नहीं कहा है कि ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें भेजी गई हैं या नहीं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, हमने यह रिपोर्ट देखी है, हर बार ऐसी जानकारी सच नहीं होती। वहीं अमेरिकी मीडिया में छापा था कि मिसाइलों की आपूर्ति की जा रही है। यूरोपीय संघ ने भी दावे का समर्थन किया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की