ऐसे शुरू हुई थी सोनाक्षी-जहीर की लवस्टोरी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आज 23, जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगें। दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस शादी से जुड़ी हर अपेडट जानने के लिए उत्सुक हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। दोनों ने सात वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लिया है।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। अच्छे दोस्त बनने के बाद सोनाक्षी और जहीर जल्द ही एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और प्यार उनके चेहरों पर साफ झलकता है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। मगर बी-टीउन की पार्टियों में अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी दोनों को कई बार एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। इसके बाद फैंस ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात का अंदाजा लगा लिया था। सोनाक्षी प्यार से जहीर को उनका 'पर्सनल सायको' कहकर बुलाती हैं, जो दोनों के रिश्ते की गहराई को दिखाता है। दोनों की साथ में तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं।जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 2023 में सलमान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में पहली बार कपल की तरह साथ में एंट्री की थी। इसके बाद इनके अफेयर की खबरों पर मुहर लग गई थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की