कनाडा में 20 मिलियन डॉलर सोने की चोरी करने वाला चोर करेगा सरेंडर
टोरंटो। कनाडा में 20 मिलियन डॉलर की सोने की चोरी में शामिल चोर सरेंडर करने की सोच रहा है। एयर कनाडा के पूर्व प्रबंधक ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि वह खुद को सौंपने की तैयारी कर रहा है। सिमरन प्रीत पनेसर पर टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे से अप्रैल 2023 में हुई चोरी का उस पर आरोप हैं। उनके वकील ग्रेग लाफोंटेन ने बताया कि पनेसर देश से बाहर है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां हैं। वकील लाफोंटेन ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि पनेसर अगले कुछ हफ्तों में स्वेच्छा से देश लौटने और सरेंडर करने की योजना बना रहा है। वकील ने बताया कि पनेसर को न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और जब यह छानबीन खत्म हो जायेगी तो वह कोई भी गलत काम नहीं करेगा। पुलिस ने कहा कि अप्रैल में उन्होंने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था व 3 और लोगों की तलाश कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एयर कनाडा के 2 कर्मचारियों सहित संदिग्धों पर स्विट्जरलैंड से आने वाले 6 हजार 600 सोने की छड़ें जिनका वजन करीब 400 किलो था को चुराने का उस पर आरोप है। इसके लिए उन्होंने एयरवे बिल में जालसाजी भी की थी। कनाडा पुलिस के मुताबिक यह चोरी 17 अप्रैल 2024 को हुई थी। चोरों ने 6 हजार 600 शुद्ध गोल्ड बार से भरे 400 किलो के कंटेनर को जिसमें 25 लाख कनाडाई डॉलर भी थे स्टोरेज फैसिलिटी से चुरा लिया। यह कंटेनर स्विटजरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट से टोरंटो एयरपोर्ट पर लाया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच कंटेनर को कार्गो से उतारकर रख दिया गया। दूसरे दिन पुलिस को पता चला कि सोना और कैश दोनों गायब हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की