ये लोग हीरो हैं, जिन्होंने लोगों की जान बचाई: मूर
वाशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक कार्गो शिप के टकराने से पुल पूरी तरह टूट गया था जिसमें छह लोग लापता हो गए थे जिन्हें बाद में मृत मान लिया गया और अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार सुबह तक के लिए उनकी तलाश रोक दी है। इस जहाज में सवार 22 सदस्यीय चालक दल के सभी सदस्य भारतीय थे और सभी सुरक्षित हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज मंगलवार तड़के बाल्टीमोर शहर के फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से यह 300 मीटर लंबा यह जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया। जिसके टकराने कई वाहन और लगभग 20 लोग नदी में गिर गए थे। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जहाज के चालक दल ने टक्कर से पहले बिजली की समस्या की सूचना दी थी। रिपोर्ट में बताया कि कंटेनर जहाज डीएएलआई के मालिकों ने बताया कि जहाज मंगलवार को फ्रांसिस स्कॉट के बाल्टीमोर पुल के एक खंभे से टकरा गया था इसमें सवार दो पायलटों सहित चालक दल के सभी सदस्यों का पता लगा लिया गया है और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कहा कि जहाज, जो 8 समुद्री मील की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा था जहाज के पुल के खंभे से टकराने से कुछ पल पहले आपात कॉल जारी किया गया था। इस अलर्ट से अधिकारियों ने भी तुरंत कदम उठाते हुए गाड़ियों को पुल पर जाने से रोक दिया। मूर ने कहा, ‘हम आभारी हैं कि हमारे पास ऐसे अधिकारी थे, जिन्होंने समय रहते ट्रैफिक को रोक दिया। उन्होंने शिप के क्रू मेंबर्स की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये लोग हीरो हैं। उन्होंने कल रात लोगों की जान बचाई।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की