नहीं होगी हाई सिक्युरिटी प्लेट को लेकर सख्ती
भोपाल । वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाए जाने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा की जा रही सख्ती आने वाले दिनों में नजर नहीं आएगी। बस संचालकों के बाद परिवहन विभाग ने भी इसे अनिवार्य करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय मांगा है। हालांकि अगर कोर्ट इसे स्वीकार नहीं करती है तो सख्ती जारी भी रह सकती है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई पर परिवहन विभाग को आदेश दिया था कि प्रदेश में सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य रुप से लगाई जाए। अप्रैल 2019 से केंद्र के आदेश पर वाहन निर्माता कंपनी और डीलर्स ही वाहनों पर नंबर प्लेट लगाकर दे रहे हैं, लेकिन इससे पहले के वाहनों पर यह प्लेट लगवाने के लिए परिवहन विभाग ने 15 जनवरी तक का समय दिया था। लेकिन प्रदेश में लाखों की संख्या में वाहनों पर प्लेटें ना लगी होने के कारण और इतनी अधिक मात्रा में प्लेटों की सप्लाय भी ना हो पाने के कारण पहले बस संचालकों ने इसके विरोध में कोर्ट में याचिका लगाते हुए छह माह का अतिरिक्त समय मांगा था। वहीं अब परिवहन विभाग ने भी कोर्ट में छह माह का अतिरिक्त समय मांगा है। इसे देखते हुए लग रहा है कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिस सख्ती की बात की जा रही थी वह अब नजर नहीं आएगी। हालांकि परिवहन विभाग ने एक माह से सभी वाहनों के ट्रांसफर, फिटनेस और परमिट जैसे कामों के लिए एचएसआरपी को अनिवार्य कर दिया है। हो सकता है अगर कोर्ट से छूट मिलती है तो इन मामलों में भी छूट जारी कर दी जाए। हालांकि दूसरी ओर अगर कोर्ट इस मामले पर सख्त रहते हुए अतिरिक्त समय नहीं देती है तो सख्ती जारी रह सकती है और जल्द ही सडक़ों पर भी बिना एचएसआरपी लगे वाहनों पर कार्रवाई का अभियान भी शुरू हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि देश में सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में ही ज्यादातर वाहनों में एचएसआरपी लगी है, शेष राज्यों में इसका प्रतिशत बहुत कम है। इसलिए इसके लिए थोड़ा और वक्त मिलना चाहिए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की