इस्राइली टीवी पर दिखी हमास की हैवानियत
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल ने टेलीविजन पर पांच महिला सैनिकों की एक फुटेज चलाई। यह वही सैनिक हैं, जिन्हें युद्ध शुरू होने के बाद हमास आतंकियों ने बंदी बना लिया था। फुटेज में महिलाओं ने पयजामा पहन रखा था। वे सभी लहूलुहान थीं। उन्हें एक जीप में बाँधकर ले जाया जा रहा था। आतंकियों में से एक ने अरबी में चिल्लाते हुए कहा- तुम कुत्ते हो! हम तुम्हें कुचल देंगे, कुत्तों।इस्राइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महिला सैनिक अब भी हमास की कैद में हैं। इन्हें वापस लाने में इस्राइल का समर्थन करें।124 बंधकों के रिश्तेदारों का प्रतिनिधित्व करने वाले बंधक परिवार फोरम ने कहा कि यह फुटेज लड़ाकों के बॉडीकैम से बरामद किए गए हैं। फुटेज में मृत इस्राइली सैनिकों की तस्वीरों को शामिल नहीं किया गया है। फोरम ने कहा कि इस्राइली सरकार को अब एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्हें आज से ही युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत शुरू करना चाहिए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की