टेस्ला करेगी 30 बिलियन डॉलर का निवेश
नई दिल्ली । तेजी से बढ़ते इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट और खासकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खपत को देखते हुए ये मौका टेस्ला हाथ से नहीं जाने देना चाहती है और इसके लिए बड़ी रकम भी देश में इंवेस्ट करने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला आने वाले 5 साल में इंडियन मार्केट में 30 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।
हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन टेस्ला की ओर से इस बात की जानकारी पहले दी गई थी कि इंडिया सहित कुछ देशों के लिए कंपनी एक छोटी कार लाने की योजना बना रही है। दरअसल इन सभी के लिए नई ईवी नीति का इंतजार किया जा रहा है। यदि नई ईवी नीति में इंपोर्ट ड्यूटी में छूट मिलती है तो टेस्ला अपनी कुछ स्टैंडर्ड प्रीमियम कारें तो इंडियन मार्केट में लाएगी ही। इसी के साथ कंपनी एक ऐसी यूनिट में भी इंवेस्ट करेगी जो 2 साल में ही एक छोटी कार का प्रोडक्शन पूरा कर उसे लॉन्च कर सकेग। इस कार को एशिया के अन्य देशों के साथ ही अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये काफी किफायती मॉडल होगा और इसके लॉन्च होने के साथ ही देश में मौजूद अन्य कॉम्पैक्ट ईवी या हैचबैक सेगमेंट में आ रहीं ई-कारों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में ये देशी के साथ ही विदेशी कंपनियों के लिए भी बड़ी चुनौती बन कर सामने आएगी।
टेस्ला इंडिया में यदि छोटी कार के प्रोडक्शन का प्लांट लगाती है तो इसके लिए कंपनी तत्काल निवेश के तौर पर 3 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट करने में सक्षम है। इसी के साथ अन्य पार्टनर्स के साथ 10 बिलियन डॉलर का कमिटमेंट और आने वाले 5 सालों में बैटरी इंडस्ट्री इको सिस्टम क्यूमलेटिव के 15 बिलिन डॉलर शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक कार के किसी भी तरह के डीटेल्स नहीं दिए गए हैं, न ही कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी खुलासा किया गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की