गाजा में युद्धविराम को लेकर इजरायल-हमास के बीच खींचतान जारी
गाजा में युद्धविराम को लेकर इजरायल और हमास के बीच खींचतान जारी है। इजरायल जहां अपने 129 बंधकों की रिहाई चाहता है और बदले में फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और अस्थायी युद्धविराम की बात कह रहा है, वहीं हमास गाजा में स्थायी युद्धविराम से कम पर तैयार नहीं है।
इजरायली सेना ने रफाह को घेर रखा है
बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए इजरायली सेना ने रफाह को घेर रखा है, जहां करीब 14 लाख शरणार्थी हैं। इजरायल ने चेतावनी दी है कि लाचार 33 बंधकों की जल्द रिहाई न हुई तो वह रफाह में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर देगा। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर खूनखराबा होने की आशंका है।
तुर्किये ने इजरायल के साथ सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया
गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले गुरुवार को भी जारी रहे। इन हमलों में कई लोग मारे गए जिन्हें मिलाकर अभी तक मारे गए कुल लोगों की संख्या 34,596 हो गई है। इस बीच कोलंबिया ने गाजा में निर्दोष फलस्तीनियों के मारे जाने के विरोध में इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं। जबकि तुर्किये ने इजरायल के साथ सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की