स्टाइलिश लुक से तापसी ने लूटी महफिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा प्राइवेट रही हैं। वह ना तो इंडस्ट्री की पार्टियों में ज्यादा दिखाई देती हैं और ना ही अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा करती हैं। लेकिन जब भी वह किसी पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं, तो उनका फैशन सेंस सबका ध्यान खींच ही लेता है। हाल ही में तापसी अपने पति मेथियस बो के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं, जो उनकी शादी के बाद पहली सार्वजनिक मौजूदगी मानी जा रही है। बता दें कि तापसी ने 23 मार्च 2024 को गुपचुप तरीके से पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे मेथियस बो से शादी की थी। शादी की बहुत कम तस्वीरें ही सामने आई थीं, और अधिकतर लोग अब भी उनके शादीशुदा होने से अनजान हैं। ऐसे में जब वह पति संग दोस्तों के साथ डिनर पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें उन पर ठहर गईं। इस दौरान तापसी ने ग्रे कलर की शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसकी डीप गोल नेकलाइन, फुल स्लीव्स और फिटेड डिजाइन उनके बॉडी कर्व्स को खूबसूरती से उभार रही थी। रफल डिटेलिंग ने उनके लुक को क्यूट टच दिया। उन्होंने ब्लैक-ग्रे स्लिंग बैग, सिल्वर हूप्स और स्पार्कलिंग ग्रे सॉक्स के साथ ब्लैक बेली पहनकर लुक को और स्टाइलिश बना दिया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की