स्टब बने फिनलैंड के राष्ट्रपति, चुनाव में हुई जीत
हेलसिंकी । अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार फिनलैंड में राष्ट्रीय गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अलेक्जेंडर स्टब ने रविवार को चुनाव में जीत दर्ज की। फिनलैंड के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार श्री स्टब को 51.6 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि स्वतंत्र ग्रीन उम्मीदवार पेक्का हाविस्टो को 48.4 प्रतिशत मत ही मिले। श्री हाविस्टो ने श्री स्टब को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। चुनाव विश्लेषक सामी बोर्ग ने कहा कि प्रत्यक्ष लोकप्रिय वोट के युग के दौरान यह परिणाम सबसे कठिन है। चुनाव में 70.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की