900 लोगों को नौकरी से बाहर करेगा सोनी ग्रुप
नई दिल्ली। वित्तीय संकट के चलते सोनी ग्रुप करीब 900 लोगों को नौकरी से निकालने जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस खबर का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अमेरिका से लेकर एशिया तक अपने वीडियो-गेम डिविजन में करेगी। सोनी प्ले स्टेशन से लगभग 900 कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, कंपनी लंदन में एक स्टूडियो को भी बंद कर सकती है।सोनी गेमिंग के सीईओ जिम रयान ने मंगलवार को कर्मचारियों को एक नोट के जरिए बताया कि कंपनी की सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट यूनिट अपने कर्मचारियों की संख्या में 8 प्रतिशत या लगभग 900 लोगों की कटौती कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में सोनी के प्लेस्टेशन डिवाइस, साथ ही कई गेम डेवलपमेंट स्टूडियो शामिल हैं। रयान ने कहा कि बीते कुछ महीनों में उभरते आर्थिक परिदृश्य और कंपनी को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए हमने ये कठिन फैसला लिया है।
कहा कि इस छंटनी का असर गेम मेकर इनसोम्नियाक, नॉटी डॉग और गुरिल्ला पर भी पड़ेगा। बता दें कि ये सोनी ग्रुप की सबसे सफल कंपनियां हैं, जिनमें स्पाइडर-मैन, द लास्ट ऑफ अस, होराइजन जैसी फिल्में बनी थीं। इस साल वीडियो गम इंडस्ट्री में लगभग 6,000 से अधिक लोगों की नौकरियां गई हैं। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद से गेमिंग कंपनियों को खर्च में मंदी और बढ़ते इंटरेस्ट रेट का सामना करना पड़ा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की