पिता शिवराज की तारीफ में बेटे कार्तिकेय का बयान वायरल
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें से एक भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं। विदिशा सीट से छठवीं बार बड़े मार्जिन से सांसद चुने गए शिवराज अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं।
बेटे कार्तिकेय चौहान का बयान वायरल
शिवराज सिंह को मोदी सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब यह सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव होगा।उधर, शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान सीहोर के भैरुंदा में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पिता की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताते हुए कुछ ऐसा बोले, जो अब चर्चा का विषय बन गया।कार्तिकेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने हमारी काफी परीक्षा ली है। मैं मेरे में, पिता शिवराज और आपमें, कोई फर्क नहीं देखता हूं। हम सब कई जिस्म और एक जान हैं। जब हमारे नेता पहले मुख्यमंत्री थे, तब भी लोकप्रिय थे और आज भी वो जब सीएम नहीं हैं तो और लोकप्रिय हो गए हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की