स्माल कैप बोनस शेयर के साथ देगा 80 फीसदी का डिविडेंड
नई दिल्ली। कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन के कारोबार से जुड़ी स्मॉल कैप कंपनी रोटो पंप्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने और 0.80 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन दोनों के लिए तारीख 11 जुलाई 2025 तय की गई है। 28 जून 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप 1,795.26 करोड़ रुपये है। रोटो पंप्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.80 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। यह डिविडेंड तब लागू होगा, जब शेयरधारक इसे कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग में मंजूरी देंगे। इसके साथ ही कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है। यानी, हर एक शेयर के बदले दो अतिरिक्त शेयर फ्री में मिलेंगे। ये बोनस शेयर भी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले होंगे और मौजूदा शेयरों जैसे ही अधिकार रखेंगे। हालांकि, ये बोनस शेयर वित्त वर्ष 2024-25 के फाइनल डिविडेंड के हकदार नहीं होंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की