लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ने हाई लेवल पुल के धीमे काम पर नाराजगी व्यक्त की, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा गुरुवार को बीजापुर जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने भैरमगढ़ ब्लॉक के फुंडरी में इंद्रावती नदी पर बन रहे हाई लेवल पुल का जायजा लिया। यहां निर्माण कार्य में देरी मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों से कहा कि इस काम को प्राथमिकता समझें।
लाखों लोगों के जीवन में आएगा परिवर्तन
उन्होंने कहा कि काम में विलंब अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पुल बीजापुर और नारायणपुर जिले के बीच आवागमन का एक महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु बनेगा और इसके पूरे होने से क्षेत्र के लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा।उन्होंने पुल निर्माण को जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर इसे एक निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें। इस पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, पर अभी दो पिलर का काम बाकी है।
जहां फोर्स को सफलता, उन गांवों को जोड़ेगा पुल
बीजापुर जिले में बन रहा यह पुल इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बन जाने से उन गांव के लोगों को फायदा होगा जहां पिछले डेढ़ साल में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर के बांगोली, बैल, ताकिलोड़, मर्रामेटा, इतामपारा सहित नारायणपुर के गांव डुंगा, थुलथुली, रेकावाया, पिडिय़ाकोट के लगभग 13 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की