सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया 'योद्धा' का बीटीएस वीडियो
पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म आने वाले कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में एक्टर ने अब इसका एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने योद्धा में अपने किरदार की तैयारी पर भी चर्चा की है।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज 4 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म योद्धा का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने अपने किरदार के लिए की गई कठोर तैयारी को दिखाया है, जिसमें कठिन-कठिन स्टंट करना भी शामिल है।
योद्धा के बिहाइंड द सीन वीडियो में सिद्धार्थ ने यह बताया है उन्होंने अपने किरदार में फिट होने के लिए अपना वजन भी कम किया। उन्होंने वीडियो में एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अनूठी तैयारी से गुजरने का भी उल्लेख किया। वीडियो शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स, कैमरा और...बिहाइंड द एक्शन। अरुण कात्याल और बाकी सब 'योद्धा' बनना'।कुछ दिनों पहले करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फ्लाइट में ट्रेलर देखने के लिए यात्रियों को टैबलेट और हेडफोन दिए गए। इसके बाद यात्री उसे देख कर काफी खुश भी हुए। बता दें कि यह फिल्म एक विमान अपहरण और उसके बाद बचाव अभियान की कहानी बताती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की