इंग्लैंड के खिलाफ भी शुभमन गिल का 'फ्लॉप शो
टीम इंडिया के बैटर शुभमन गिल पिछले कुछ मैचों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम लगातार मौके दे रही है. शुभमन वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही फ्लॉप चल रहे हैं. वे दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके. इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में महज 23 रन बनाकर आउट हुए. गिल की परफॉर्मेंस टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. गिल इस मुकाबले की पहली पारी में नंबर 3 पर बैटिंग करने पहुंचे. इस दौरान वे दूसरे दिन शुक्रवार 23 रन बनाकर आउट हो गए. गिल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. वे पहले दिन नाबाद रहे थे. लेकिन दूसरे दिन पहले ही सत्र में आउट हो गए. गिल से कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.
शुभमन वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही फ्लॉप चल रहे हैं. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में जीरो पर आउट हुए थे. इसके बाद जोहान्सबर्ग में 8 रन बनाकर आउट हुए. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भी फ्लॉप हुए. गिल सेंचुरियन में 2 और 26 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद केपटाउन में 36 रन और 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली टी20 मैच में 23 रन बनाकर आउट हुए थे.
गौरतलब है कि शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 10 पारियों में 163 रन बनाए हैं. वे एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं. गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 11 पारियों में 444 रन बनाए हैं. वे बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसमें 157 रन बनाए हैं. गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट शतक जड़ा है. अगर ओवर ऑल देखें तो वे 21 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसमें 1063 रन बनाए हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की