जीत के बाद भी निराश दिखे शुभमन गिल, कहा.....
आईपीएल 2024 के 59वें में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी। गुजरात यह मुकाबला 35 रन से अपने नाम किया। इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने कहा कि हम मैच के लिहाज से नहीं नेट रन रेट के लिहाज से पीछे रह गए।
दरअसल, गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात ने 12 मैच में से 5 जीते और 7 हारे हैं। उसके 10 अंक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी है। हालांकि, उसे बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। इसी के चलते चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल निराश दिखे।
'हम नेट रन रेट से पीछे रह गए'
शुभमन गिल ने कहा, जब इतने सारे लोग आपका समर्थन कर रहे हों तो यह बहुत आसान हो जाता है। हमारे मन में कोई लक्ष्य नहीं था, हमने अपने सामने आए हर ओवर और अवसर का लाभ उठाया। साई और मेरे बीच अच्छी समझ है, हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। ईमानदारी से कहूं तो एक समय 250 रनों का लक्ष्य था और हम चूक गए। आखिरी दो-तीन ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, मुझे लगा कि हम मैच के लिहाज से नहीं बल्कि नेट रन रेट के लिहाज से पीछे हैं।
आईपीएल इतिहास की 100वीं सेंचुरी
बता दें कि आईपीएल इतिहास की 100वीं सेंचुरी शुभमन गिल के बल्ले से निकली। शुभमन गिल ने 55 गेंद पर 104 रन की पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं, आईपीएल इतिहास की 101वीं सेंचुरी साई सुदर्शन ने जड़ी। साई ने 51 गेंद पर 103 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी रही।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की