शुभमन गिल बने गुजरात टाइटंस के नंबर-1 क्रिकेटर
गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल ने होम ग्राउंड में पंजाब किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 अप्रैल को खेले गए मैच में इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी जमाई।
गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत गुजरात ने स्कोर बोर्ड पर 199 रन टांगे। बतौर कप्तान आईपीएल में गिल का ये पहली बार 50 प्लस स्कोर रहा। बता दें कि स्टार भारतीय बैटर गिल आईपीएल इतिहास के 9वें सबसे युवा कप्तान बने।
शुभमन गिल बने GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर
दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्ला जमकर बोला। उन्होंने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई। गुजरात की तरफ से गिल ने 48 गेंदों पर नाबाद 89 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 185 के स्ट्राइक रेट से होम ग्राउंड पर रनों की बरसात की और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का बर्ता बना दिया।
इस दौरान शुभमन गिल ने इतिहास भी रच दिया। गिल गुजरात टाइटंस के लिए 1500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। 24 साल के गिल ने ये कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किया। गुजरात के लिए गिल से पहले आज तक कोई भी बैटर 1000 रन भी नहीं बना सका। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 833 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर ने 817 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2024 के 17वें मैच पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ, जिसमें पंजाब किंग्स को 3 विकेट चटकाए। गिल ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। गुजरात ने पहले बैटिंग 20 ओवर में निर्धारित में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स को शशांक सिंह ने एक गेंद शेष रहते हुए मैच जिताया। शशांक ने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए। आशुतोष ने 17 गेंद का सामना करते हुए 31 रन की पारी खेली।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की