सोशल मीडिया पर छाया शुभमन गिल का वायरल वीडियो, सिराज पर किया कमेंट
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में शतक लगाया. पहली पारी में सस्ते में निपटने वाले गिल ने दूसरी पारी में 176 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119 रनों की पारी खेली. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मुकाबले में 2 विकेट झटके. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को लाइव मैच में ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर गिल का मजेदार मजाक
इस ट्रोलिंग के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या दोनों भारतीय खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए? तो आपको बता दें कि गिल ने सिर्फ सिराज के मजे लिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर गिल ने बीच मैच में ऐसा क्यों कहा? बता दें कि सिराज एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है, जिसमें वह अपनी इंस्टाग्राम आईडी के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे. पुराने वीडियो में सिराज अपनी इंस्टाग्राम आईडी के बारे में बात रहे थे कि कौन सी उनकी ऑफीशियल आईडी और कौन सी फेक है.
दूसरे टेस्ट में एक जैसी टीम
गौर करने वाली बात यह है कि चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई ने 27 सितंबर से कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया था. दूसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की