IPL 2025 में फिक्सिंग का साया, खिलाड़ियों को फंसाने की साजिश बेनकाब!
IPL 2025: IPL का रोमांच चरम पर है. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के 18वें सीजन में फिक्सिंग की कोशिश की जा रही है. BCCI के एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने लीग की सभी 10 टीमों को पहले ही आगाह कर दिया है. उसने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी उनसे संपर्क साधने की कोशिश करता है तो तुरंत रिपोर्ट करें. ACSU के मुताबिक, फिलहाल टूर्नामेंट पर करप्शन के बादल मंडरा रहे हैं. इसके लिए फैन बनकर खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, टीम के मालिक और कमेंटेटर्स के परिवार को महंगे गिफ्ट के जरिए लुभाने की कोशिश की जा रही है.
कौन है मास्टरमाइंड?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ACSU का मानना है कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, उसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इस बिजनेसमैन का सट्टेबाजों से सीधा संबंध है. वह पहले भी इस तरह भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल रह चुका है. उसका पुराना रिकॉर्ड है. इसलिए ACSU ने सभी IPL से किसी भी तरह से जुड़े हर शख्स को आगाह किया है. साथ ही कहा है कि अगर ये बिजनेसमैन किसी भी तरह संपर्क साधने की कोशिश करता है तो तुरंत रिपोर्ट करें. उसके साथ किसी भी संभावित संबंध या जुड़ाव का भी खुलासा करें.
ऐसे हो रही लुभाने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स खुद को एक फैन बताकर खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों के करीब आने की कोशिश कर रहा है. कथित तौर पर उसे टीम के होटल और मैचों में भी देखा गया है. वो अपने टारगेट को प्राइवेट पार्टियों में आमंत्रित कर रहा है. ऐसी भी जानकारी है कि वह ना सिर्फ टीम मेम्बर्स बल्कि उनके परिवारों को भी गिफ्ट दे रहा है. रिपोर्ट की मानें तो वह फैन बनकर खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स के परिवार वालों को ज्वेलरी की दुकानों और महंगे होटलों में ले जाने का ऑफर देता है. इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया के जरिए विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की