सीनियर छात्रों ने जूनियर के सिर पर मारी शराब की बोतल, गंभीर घायल
इंदौर । इंदौर के SGSITS कॉलेज (श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) में छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक छात्र को गंभीर चोट लगी और कई अन्य छात्र भी घायल हो गए। सेकेंड ईयर और फोर्थ ईयर के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। घटना के बाद तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया। कॉलेज में प्रोग्राम चल रहे हैं। शुक्रवार रात में कॉलेज के बाहर चाय की दुकान पर इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच बातचीत में तनातनी हुई। इसके बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को पीट दिया। सेकेंड ईयर के छात्र प्रियांशु राठौर की आंख में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि सीनियर छात्र ने प्रियांशु के सिर पर शराब की बोतल मार दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी छात्र भाग गए। कुछ को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई है।
फैकल्टी के सामने हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि जब मारपीट हुई तब वहां पर कॉलेज की कई फैकल्टी भी मौजूद थी। उनके सामने ही हंगामा चलता रहा। देर रात तक छात्र एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे और झगड़ते रहे। इस दौरान कई छात्रों ने गाली गलौच की और एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की