सुरक्षाबल ने 18 नक्सलियों को किया ढेर
कांकेर। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 18 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।कांकेर के जंगलों में मुठभेड़ इतनी भयानक थी कि एक साथ 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, नक्सलियों के पास से सात एके 47 और तीन LMG हथियार और इंसांस रायफल की बरामदगी की गई है।मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हो गए हैं। इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है, जबकि कांस्टेबल को सामान्य चोट आई है। जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।कांकेर जिले के एसपी आईके एलेसेला ने जानकारी देते हुए कहा कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में अभी भी मुठभेड़ चल रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की