बंदरगाहों की दक्षता बढ़ाने सागर आकलन दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली । बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बंदरगाहों की दक्षता बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मकता सुधारने सागर आकलन दिशानिर्देश कर दिए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक भारतीय बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक के तौर पर सागर आकलन दिशानिर्देश सभी भारतीय बंदरगाहों पर लागू होंगे। जहाजरानी मंत्रालय ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में हुए समझौतों के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए एक कार्य योजना भी बनाई है। बयान के मुताबिक भारतीय बंदरगाहों के प्रदर्शन की राष्ट्रीय मानक निर्धारण के लिए आयोजित बैठक में बंदरगाह प्रतिनिधियों ने सोनोवाल को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) की प्रगति के बारे में बताया गया है। ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के दौरान 8.35 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ 360 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे और 1.68 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त निवेश-योग्य परियोजनाओं की घोषणा की गई थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की