कानून के रखवाले ही बने भक्षक! SDOP ने मामूली बात पर पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक को पीटा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भैरमगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे के साथ कुटरू एसडीओपी ने बेरहमी से मारपीट की। यह घटना कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम तुमला के पास की है।
बताया जा रहा है कि केवल सड़क पर साइड न देने की बात को लेकर अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों की सरेराह बेदम पिटाई कर दी। घटना के विरोध में भैरमगढ़ जनपद के सभी कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है और दोषी अधिकारी पर FIR दर्ज करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि एसडीओपी बृजकिशोर यादव ने इतनी बेरहमी से पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों पंचायत कर्मियों को पीटा कि दोनों के पीठ पर निशान पड़ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पंचायत कर्मियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने भैरमगढ़ थाने का घेराव करते हुए एसडीओपी और दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग की। अधिकारियों ने डैमेज कंट्रोल करते हुए एसडीओपी को विवाद में मामले को शांत करवाने वाला बताते हुए सिर्फ उनके दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मारपीट में शामिल एसडीओपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की