स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़, शिक्षक व प्रधान पाठक निलंबित
बिलासपुर । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की