संजू सैमसन ने बताया कहां फिसला मैच, कहा.....
आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान रॉयल्स का सफर तीसरे स्थान पर ही समाप्त हो गया। हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजों की तारीफ की। साथ ही टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई।
संजू सैमसन ने कहा, हमने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन तारीफ के योग्य था। दूसरी पारी के दौरान बीच के ओवरों में हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया और वहीं मैच हमारे हाथ से निकल गया। दूसरी पारी में पिच बदल गई थी। ओस के नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था।
ध्रुव जुरेल और रियान की तारीफ की
संजू ने आगे कहा, पिच में काफी स्पिन था। साथ ही उनके गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की। पिछले दो तीन साल से हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी आए हैं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह सिर्फ हमारी टीम के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं।
139 रन ही बना सकी राजस्थान
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान को 176 रन बनाने थे। इसके जवाब में राजस्थान 139 रन ही बना सकी। जायसवाल ने 42 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की