संघ के कार्यकर्ता मणिपुर में डटे हैं:- भागवत
पुणे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, संघ के कार्यकर्ता मणिपुर मे तमाम चुनौतियों के बीच अपने काम में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होने के बावजूद, संघर्ष ग्रस्त उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में संघ के कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
मोहन भागवत यहां पर शंकर दिनकर काले की 100 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। शंकर दिनकर 1971 तक मणिपुर में बच्चों को शिक्षित करने के काम की जिम्मेदारी उठा रहे थे। मोहन भागवत ने कहा कि जब वहां के स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे समय पर संघ के कार्यकर्ता वहां से भागे नहीं है। ना ही हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं। संघ के कार्यकर्ता वहां पर राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह संघ की बड़ी सफलता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की