सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ की जमकर मस्ती
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले दिन से ज्यादा मस्ती इवेंट के आखिरी दिन पर हुई। अब अंबानी की पार्टी से सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दूल्हे राजा अनंत अंबानी और बॉडीगार्ड शेरा के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।सलमान खान ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जो हर पार्टी की रौनक बढ़ा देते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में भी भाईजान ने खूब धमाल मचाया।अंबानी की पार्टी से पहले ही तीनों खान- शाह रुख, सलमान और आमिर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। अब इवेंट से भाईजान का नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में तेज म्यूजिक के बीच सलमान खान और अनंत अंबानी डांस कर रहे हैं। इस बीच अनंत भाईजान को गोद में उठाने लगते हैं।हालांकि, काफी कोशिश के बाद भी अनंत, सलमान खान को गोद में नहीं उठा पाए, लेकिन दूल्हे राजा ने हार नहीं मानी। दिमाग के भाईजान को गोद में उठाने की जिद पर अड़े अनंत ने उनके बॉडीगार्ड शेरा को बुलाया और गोद में उठा। फिर क्या था, शेरा आए और सलमान खान को गोद में उठा लिया। प्री-वेडिंग फंक्शन के इस वीडियो तीनो जमकर मस्ती करते नजर आए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की