रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलकर रचा इतिहास
चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के नए-नवेले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोला। रुतुराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया और 67 रन की नाबाद पारी खेली। रुतुराज की कप्तानी पारी के दम पर सीएसके ने केकेआर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से पीटा। रुतुराज ने अर्धशतक जड़कर वो कारनामा कर दिखाया, जो पिछले पांच साल में खुद एमएस धोनी नहीं कर सके हैं।
रुतुराज ने खेली कप्तानी पारी
रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला चेपॉक के मैदान पर जमकर बोला। रुतुराज ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रुतुराज ने 9 चौके जमाए। रचिन रविंद्र के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद रुतुराज ने दूसरे विकेट के लिए डेरिल मिचेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।
मिचेल के आउट होने के बाद रुतुराज एक छोर संभालकर खड़े रहे और शिवम दुबे को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का लाइसेंस दिया। रुतुराज ने अनुकूल रॉय की गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को इस सीजन की तीसरी जीत दिलाई।
रुतुराज ने किया बड़ा कारनामा
दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ पिछले पांच साल में बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फिफ्टी जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बीते पांच साल में कप्तान रहते हुए धोनी भी यह कारनामा नहीं कर सके हैं। वहीं, रविंद्र जडेजा भी सात मैचों में कप्तानी करने के बावजूद एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।
गेंद से चमके जडेजा-तुषार
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बल्ले से अगर कप्तान रुतुराज ने रंग जमाया, तो गेंद से महफिल रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने लूटी। जडेजा ने महज 18 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, तुषार देशपांडे ने 33 रन देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। केकेआर से मिले 138 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने महज 3 विकेट खोकर हासिल किया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की