2000 रुपये के नोट 1 अप्रैल को नहीं बदले जाएंगे: आरबीआई
नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने घोषणा की है कि सोमवार 1 अप्रैल को, 2,000 रुपये के बैंक नोटों का एक्सचेंज या डिपॉजिट देश भर में उसके 19 इश्यू ऑफिसों में उपलब्ध नहीं होगा। इसका कारण खातों के वार्षिक समापन से संबंधित गतिविधियां हैं। यह रोक केवल 1 अप्रैल, 2024 के लिए है। 2 अप्रैल, 2024 से आप 2000 रुपये के नोटों को पहले की तरह बदल और जमा कर पाएंगे। आरबीआई ने बयान दिया, 1 अप्रैल 2024 को 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह रोक खातों के सालाना समापन से जुड़े कार्यों के कारण लागू की जा रही है। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। 29 फरवरी, 2024 तक, लगभग 97.62 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए थे। 2,000 रुपये के नोटों का 2.38 फीसदी (लगभग 8,470 करोड़ रुपये) अभी भी जनता के पास है। 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2023 थी। यदि आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो आप उन्हें देश भर में स्थित आरबीआई कार्यालय जमा कर सकते हैं या आरबीआई ऑफिस में भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं। नोटों को आपके बैंक खाते में जमा किया जाएगा।आप अपने बैंक में जाकर 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं या जमा कर सकते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की