डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण
भोपाल : डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री गौर ने कहा कि लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की स्वीकृत सड़क में से 5.5 किलोमीटर का निर्माण हो चुका है जबकि 1.6 किलोमीटर का निर्माण नही होने से 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क के बीच एमजीएम स्कूल परिसर होने से पिछले डेढ़ दशक से निर्माण कार्य रूका हुआ है। राज्यमंत्री गौर एमजीएम स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। स्थानीय नागरिकों ने सड़क के लिये जमीन देने में सहमति व्यक्त की। बड़ी संख्या में नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्री गौर ने सीपीए के कार्यपालन यंत्री के.एस. तोमर को सड़क निर्माण तुरंत शुरू करने के लिये कहा।
राज्य मंत्री गौर ने डीआरएम ऑफिस शक्ति नगर से कैरियर कॉलेज के समीप मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिये अधिकारियों को डीपीआर बनाने के लिये कहा। राज्य मंत्री गौर स्थल निरीक्षण कर रही थीं। एसडीएम गोविंदपुरा एल.के. खरे, एमजीएम स्कूल प्रिंसिपल जार्ज जोसफ, स्थानीय पार्षद डी. शक्ति राव, मधु शिवनानी और अन्य अधिकारी साथ थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की