जल स्त्रोंतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करें-मंत्री पटेल
भोपाल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुंडम विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरागी में परियट नदी के उद्गम स्थल ग्राम खाम्हा और कुंडम में हिरण नदी के उद्गम स्थल कुंडेश्वरधाम में गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों का पूजन किया। मंत्री पटेल ने कहा कि बहुत पहले जबलपुर में परियट नदी से ही जल आपूर्ति होती थी, लेकिन आज इसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सब नदियों के जल से संबंध रखते हैं, लेकिन मुख्य बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर जल नदियों में आता कहां से है। मंत्री पटेल ने कहा कि इस बात की चिंता करनी चाहिए कि जल स्त्रोत सूखने नहीं चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि जल संरचनाओं के गाद व मिट्टी को हटाकर उन्हें पुनर्जीवित किया जाये।
मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, अत: नदियों का संरक्षण भी करें। नदियों को पुनर्जीवित करने से कभी पानी की समस्या नहीं होगी। नर्मदा में छोटी-छोटी नदियों से पानी आता है, ऐसे जल स्त्रोंतों को बनाये रखने के लिए सघन रूप से वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय मकर संक्रांति, शिवरात्रि और अक्षय तृतीय में जल स्त्रोंतों में पूजन-अर्चन कर प्रकृति की अराधना करते हैं, कहीं-कहीं तो नवरात्रि के दोनों पर्व पर भी जल स्त्रोंतों की पूजा होती है।
कैलाशधाम में कावड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्राम मटामर के कैलाशधाम पहुंचकर दर्शन व पूजन किया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जुलाई माह में होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह 15वीं कावड़ यात्रा होगी, इसे भव्यतम बनाने के सभी समुचित प्रयास किये जायें। जहां से यात्रा गुजरती है वहां के सड़क मार्ग को सुव्यवस्थित किया जाये। कैलाश धाम के पास पहाड़ी के रास्ते का चौड़ीकरण किया जाये तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाये। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण करें, क्योंकि वृक्ष वर्षाजल को आकर्षित करते हैं, साथ ही ऑक्सीजन व कई बहुमूल्य उत्पाद भी प्रदान करते हैं। इस दौरान पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की