सेवानिवृत्त सैनिक इस योजना के माध्यम से ले सकते हैं कैशलेस इलाज की सुविधा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा देशवासियों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनका देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फायदा उठाया जा रहा है। आप हम आपको केन्द्र सरकार की ईसीएचएस यानी एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे 1 अप्रैल 2003 को केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किया गया था।
केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना को सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। देश के 427 पॉलीक्लिक में ईसीएचएस कार्ड के तहत लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार को इस योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। ये एक मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी होती है। इस योजना का लाभ भूतपूर्व सैनिक वन टाइम कंट्रीब्यूट करके उठा सकते हैं। इससे इन्हें बीमारी के समय आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की