धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ धर्म गुरुओं को एक होना होगा
भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स क्षेत्र में स्थित मानस भवन में रविवार को सनातन हिंदूधर्म सभा का आयोजन किया गया। इस समागम में देशके अनेक शहरो से धर्म आचार्यो ने भाग लेते हुए अपनी बात रखी। इस दौरान वृंदावन के धर्मगुरु और कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म को हेट स्पीच और फिल्मों के माध्यम से बदनाम किये जाने का षड़ययंत्र जारी है। इसे रोकने के लिये देशभर के धर्म गुरुओं को एक होना होगा, जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले और उनके मन में भटकाव न हो, वे भ्रमित न हो। इस मुद्दे पर सभी धर्मगुरुओं ने अपनी सहमति देते हुए देशभर में एक अभियान शुरू करने की बात कही। आयोजन के दौरान मौके पर डॉ. चतुर नारायण पाराशर, डॉ. शिवदत्त मिश्र, डॉ निलिम्प त्रिपाठी, पंडित वैभव भटेले, अंकित तेनगुरिया, आचार्य राजेशरावत, पंडित विष्णु राजोरिया, आचार्य पंडित लेखराज शर्मा एवं पंडित प्रमोद चौबे सहित अन्य धर्माचार्यों ने भी अपने विचार रखे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की