महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 19 अक्टूबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन
मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुंबई में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोग ने कहा कि राज्य के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरुर देखें। यह घोषणा की गई कि पात्र नागरिक जिन्होंने अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है, वे 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर फैली अव्यवस्था को देखते हुए संबंधितों को विधानसभा चुनाव में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, बिजली आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, विकलांगों के लिए रैंप की व्यवस्था, व्हीलचेयर जैसे प्रावधान उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयोग ने बताया कि 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रति 1000 पुरुषों पर 929 महिलाएं थीं। इसकी तुलना में 2019 में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या 925 थी। आयोग के मुताबिक महिला मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के बाद 2024 में प्रति 1000 पुरुषों पर 936 महिलाएं थीं। 1,181 आवासीय परिसरों में मतदान केंद्र पिछले साल आवासीय परिसर में शुरू किए गए मतदान केंद्र को लेकर चुनाव आयोग को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस साल राज्य में 1,181 हाउसिंग सोसायटी के परिसरों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने बताया कि स्लम इलाकों में 210 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की